भोपाल, 21सितम्बर(खबरबाबा.काम)। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व बसपा की रणनीति ने दोनों राज्यों में राजनीतिक समीकरण को बदल दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इस बार इन दोनों राज्यों में वापसी की उम्मीद लगाए बैठी कांग्रेस को बहुजन समाज पार्टी ने झटका दे दिया है । जहां मायावती की पार्टी बीएसपी ने छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी की पार्टी से गठबंधन कर लिया है तो वहीं मध्यप्रदेश में भी उसने अपने 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार कांग्रेस मध्यप्रदेश में बीएसपी से गठबंधन की तैयारी में थी,लेकिन सूत्रों के अनुसार दोनों पार्टियों में सीटों के बंटवारे को लेकर बात नहीं बन पाई।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार छत्तीसगढ़ में बीएसपी के जोगी के साथ जाने से वहां काग्रेस को बड़ा झटका लगा है क्योंकि वहां पर पार्टी के नेता बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए बीएसपी से गठबंधन करना चाहते थे।छत्तीसगढ़ में अब तक बनते समीकरणों के चलते वहां के कांग्रेस नेताओं को पूरी उम्मीद थी कि इस बार छत्तीसगढ़ में पार्टी का 15 साल से चल रहा वनवास खत्म होगा और वो प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाब होगी। लेकिन अब मायवती के जोगी के साथ जाने से उनकी पूरी रणनीति कमजोर होती दिख रही है। बीएसपी ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटका दिया बल्कि उसने मध्यप्रदेश में भी अपने 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करके कांग्रेस को साफ संदेश दे दिया है। मध्यप्रदेश में यदि बसपा कांग्रेस से गठबंधन नहीं करते हुए मजबूती से अपने उम्मीदवार उतारती है तो दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नफा-नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
