रतलाम,9सितम्बर(खबरबाबा.काम)।जावरा में झाड़ -फूंक के नाम पर साढे तीन लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। मानसिक रूप से कमजोर बेटी को ठीक करने के नाम पर दो बदमाशों ने यह राशि जबलपुर निवासी उसके पिता से हड़पी। पीड़ित द्वारा एसपी को दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 9 लाख का वाहन और करीब 3 लाख रुपए जब्त कर लिए हैं, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
जावरा सीएसपी आशुतोष बागरी ने इस पूरे मामले का रविवार को खुलासा किया ।जानकारी के अनुसार एसपी गौरव तिवारी और जावरा सीएसपी आशुतोष बागरी को आवेदक जबलपुर निवासी भगवतप्रसाद यादव ने बताया था कि वह अपने बेटी के ठीक होने की उम्मीद लेकर 6 अगस्त 18 को जावरा हुसैन टेकरी दर्शन और झाडफ़ूंक करवाने आए थे। यहां उन्हें कालूनाथ और शौकीननाथ नाम के दो लोग मिलें जिन्होंने दावा किया कि वे 7 लाख रुपये में बेटी का उपचार कर पूरी तरह से ठीक कर देंगे। इसके बाद आधी राशि 3 लाख 50 हजार रुपये दे दिए। शेष राशि 11 अगस्त को बेटी के पूरी तरह से ठीक होने के बाद देने की बात तय हुई। इसके बाद से भगवतप्रसाद और परिवार झाडफ़ूंक का असर होने का इतंजार करने लगे। वे 11 अगस्त को जबलपुर से वापस जावरा हुसैन टेकरी आए। यहां उन्होंने मोबाइल नंबरों पर कालूनाथ और शौकीननाथ से बात करने की बहुत कोशिश की लेकिन दोनों से कोई बात नहीं हुई।
इसके बाद भगवतप्रसाद को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने एसपी गौरव तिवारी के पास जाकर पूरी घटना की जानकारी दी। एसपी ने सीएसपी जावरा आशुतोष बागरी से चर्चा की और अगले ही दिन आईए थाना जावरा में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। थाना प्रभारी डीके जोशी, सीकेसिंह परिहार, रणवीर सिंह, रवींद्र, घनश्याम आदि की टीम ने जांच शुरु की। आरोपियो द्वारा उपयोग की गई गाड़ी की जांच में बनेसिंह निवासी रुपाखेड़ा बदनावर का नाम सामने आया। उसने गाड़ी दिलीपनाथ पिता कालूनाथ रुपाखेड़ी बदनावर जिला धार को 22 जनवरी को 9 लाख 24 हजार रुपये में बेचने की बात बताई। पुलिस को इसी बीच एक होटल में संतोष और किशन के नाम से रुके दो लोगों की सूचना मिली। पुलिस ने तफ्तीश की तो पता चला कि ये दोनों ही कालूनाथ और शौकीननाथ हैं। इसके बाद पुलिस ने शौकीननाथ को 3 लाख रुपए,मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने वाहन भी जप्त कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी कालूनाथ की भी तलाश की जा रही है।
Trending
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम: ट्रक से पानी के छींटे पड़ने पर बाइक सवारों ने कर दी ट्रक ड्राइवर की हत्या….महू-नीमच हाईवे पर मामूली बात ने लिया गंभीर रूप, 8 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
