रतलाम,13सितम्बर(खबरबाबा.काम)। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सर्किट हाऊस पर पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है एवं इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी ।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष सिंह एकता यात्रा के दौरान एक दिवसीय दौरे पर रतलाम में आए थे। उन्होने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजूट है। मुख्यमंत्री के सवाल पर श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस बहुमत लाएगी एवं विधायक दल कांग्रेस का नेता चुनेगें ।
पूर्व मुख्यमंत्री ने नोट बंदी पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा एवं कहा कि नोटबंदी से पूरा देश बर्बाद हो गया एवं जो दावा किया गया था उसमें से एक भी सच साबित नही हुआ है। इस अवसर पर समन्वय समिति के सदस्य एवं पूर्व सांसद रामेश्वर निखरा, मुजीद कुरैशी, सांसद कांतिलाल भूरिया, धीरूभाई पटेल जिलाध्यक्ष राजेश भरावा, डीपी धाकड़ आदि उपस्थित थे ।
करणी सेना ने किया विरोध
सर्किट हाऊस पर जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह समन्वय समिति के साथ जिले भर के नेताओ से वन टू वन मीटिंग कर रहे थे। उसी समय करणी सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सर्किट हाऊस के बाहर काले कपड़ पहने एवं कुछ हाथ मे काले कपडे लिए जमा हो गए थे। वे सब श्री सिंह से मिलना चाह रहे थे। इंतजार के बाद जब श्री सिंह बाहर आए तो करणीसेना के पदाधिकारी उनकी गाड़ी के सामने ही बैठ गए । श्री सिंह ने उनसे चर्चा की, करणी सेना के यादवेन्द्रसिह तोमर ने उनसे कांग्रेस द्वारा एससीएसटी एक्ट का संसद में समर्थन करने एवं आर्थिक आधार पर आरक्षण के सबंध में प्रश्न पुछा तो सिंह इस पर भी भाजपा को घेरता हुआ गोलमोल जवाब देकर चलते बने। करणी सेना ने उसके बाद काले झंडे लहराए एवं नारेबाजी की ।
Trending
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
