रतलाम,12 सिंतबर (खबरबाबा. काम) । सीएम के दौरे के पूर्व मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने के मामले में धारा 144 के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज होने के मामले में सांसद कांतिलाल भूरिया ने भाजपा सरकार के इशारे पर कारवाई करने का आरोप लगाया है।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय के माध्यम से जारी बयान में सांसद कांतिलाल भूरिया ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का मेरे द्वारा पुजा अर्चना कर उदघाटन किया गया था , किंतु इस बात को भाजपा सरकार पचा नहीं पाई , और आनन-फानन में मेरे और समर्थकों पर धार 144 का उलंघनन मानते हुई , धारा 188 में प्रकरण दर्ज किया गया। सांसद भूरिया ने जारी बयान में कहा कि रतलाम मेरा संसदीय क्षेत्र है और मैं इस क्षेत्र का जनप्रतिनिधि हूँ , रतलाम मेडिकल कालेज की सौगात भी युपीए की सरकार में जब मैं मंत्री था तब मेरे सहयोगी रहें स्वास्थ मंत्री गुलामनबी आजाद के द्वारा मेरी मांग पर रतलाम को दी गई थी । लेकिन भाजपा सरकार ने इसके उदघाटन कार्यकम को 12 सिंतबर को रखा,ताकि मैं इस कार्यकम में उपस्थित नहीं हो सकु।सासंद भूरिया ने कहा कि समर्थकों एंव कार्यकर्ताओं के आग्रह पर मैने 11 सिंतबर 2018 को इस मेडिकल कालेज का उद्घाटन कर दिया । लेकिन भाजपा सरकार को यह रास नहीं
आया । भाजपा सरकार ने प्रशासन पर दबाव बनाकर मेरे सहित कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज कराया । सांसद ने कहा कि आज सीएम शिवराजसिंह चौहान आये तो भाजपा के कई कार्यकर्ता झंडे लेकर ढोल ढमाकों के साथ बिना परमिशन रैली के रूप में बंजली मेडिकल कालेज पहुँचे , लेकिन इनके आगे प्रशासन मुखदर्शक बना रहा । इस समय प्रशासन को धारा 144 नजर नहीं आई । सांसद भूरिया ने न्यायालय की शरण में जाने की बात भी कही है|

Trending
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
