रतलाम, 18अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। आम जनता को मुश्किल के वक्त तत्काल मदद मुहैया कराने के मकसद से शुरु की गई 100 डायल योजना में अब बाइक भी शामिल कर ली गई है। रतलाम पुलिस को भी पुलिस मुख्यालय द्वारा 100 डायल बाइक उपलब्ध हो गई है।
100 डायल योजना में अभी तक चार पहिया वाहन शामिल थे ,जो सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचते थे। लेकिन कई बार छोटी गलियों में संकरे रास्तों वाले स्थानों पर ऐसे वाहनों को तत्काल पहुंचने में दिक्कत आती थी। इसलिए अब 100 डायल योजना में दुपहिया वाहन को भी शामिल कर लिया गया है। इसके लिए 100 डायल बाइक तैयार की गई है ,जिसमें 100 डायल के चार पहिया वाहनों की तरह ही सभी संसाधन भी लगाए गए है। बाइक में मोबाइल चार्जर, वायरलेस सेट, जीपीएस सिस्टम सहित अन्य संसाधन भी लगे हुए हैं ।फिलहाल एक 100 डायल बाइक औद्योगिक थाना क्षेत्र को दी गई है, आगामी दिनों में और बाइक भी पुलिस मुख्यालय से मिलेगी। जिसके बाद इसे जिले के अन्य थाना क्षेत्र में भी दिया जाएगा।100 डायल बाइक पर पदस्थ पुलिसकर्मी सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचेगा ।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.