रतलाम,14अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी की टीम ने रविवार की रात शहर में दो स्थानों पर दबिश दे कर क्रिकेट के सट्टे को पकड़ा। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है ,जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने शिव शक्ति नगर में एक घर पर दबिश दी । पुलिस ने यहां चल रहे क्रिकेट के सट्टे को पकड़ा। पुलिस ने मौके से ईश्वर नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को लंबे समय से ईश्वर द्वारा क्रिकेट का सट्टा करने की सूचना मिल रही थी, जिस पर टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस ने आरोपी युवक के पास से 8 मोबाइल फोन और हिसाब बरामद किया है, जो लाखों का होना बताया जा रहा है। पुलिस ने प्रियदर्शिनी नगर मैं भी एक स्थान पर क्रिकेट की टेबल चलने की सूचना पर दबिश दी, लेकिन यहां पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गया ।लेकिन पुलिस को मौके से सट्टा सामग्री मिली है। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
