Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी

March 17, 2026

रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता

March 17, 2026

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
  • रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Wednesday, March 18
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

जिले की पांचों विधानसभा में उम्मीदवार चयन लिए भाजपा की रायशुमारी शुरू, सबसे पहले रतलाम ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ताओं से चर्चा, भाजपा में चढ़ा सियासी पारा, पढ़ें विस्तार से खबर-

By SamagraOctober 16, 2018 Uncategorized No Comments3 Mins Read

रतलाम,16अक्टूबर(खबरबाबा.काम)| प्रदेश में चुनाव की तारिख नजदीक आते ही प्रत्याशी चयन को लेकर राजनीतिक दलों में माथापच्ची शुरू हो गई है| टिकट पर फैसला बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए मुश्किल भरा है, दावेदारों की नाराजगी से पार्टिया परेशान हैं|  प्रत्याशी चयन को लेकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा अब रायशुमारी कर रही है। इसके पूर्व अभी तक भाजपा हर जिले में चुनिंदा नेता एवं पदाधिकारियों से चर्चा कर टिकट वितरण पर विचार कर रही थी। रतलाम में भी बुधवार को बढबढ रोड स्थित रुद्र पैलेस में भाजपा की रायशुमारी शुरू हो गई है।

रतलाम जिले की पांचों विधानसभा पर उम्मीदवार चयन को लेकर रायशुमारी के लिए खरगोन विधायक एवं मंत्री बालकृष्ण पाटीदार और इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष ललित पोरवाल रतलाम आए हुए हैं ।रूद्र पैलेस पर विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की जा रही है ।पार्टी सूत्रों के अनुसार सुबह 11:00 बजे के लगभग शुरू ही रायशुमारी में सबसे पहले रतलाम ग्रामीण के उम्मीदवार को लेकर कार्यकर्ताओं से तीन-तीन नाम लिए गए हैं।इसके बाद जिले की आलोट , जावरा और सैलाना विधानसभा से उम्मीदवार के लिए रायशुमारी की जा रही है ।सबसे अंत में रतलाम शहर विधानसभा को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उनकी पसंद के उम्मीदवार के नाम लिए जाएंगे। रायशुमारी देर शाम तक चलने की उम्मीद है । रायशुमारी के बहाने पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने का प्रयास भी किया जा रहा है। रायशुमारी में अपनी पसंद-नापसंद बताने के लिए जिले की पांचों विधानसभाओं से निर्धारित कार्यकर्ता और नेता विधानसभा वार तय समय पर रायशुमारी स्थल पर पहुंच रहे हैं। पार्टी द्वारा चुनाव के ठीक पूर्व की जा रही इस कवायद से जिले में भाजपा का सियासी पारा अचानक चढ़ गया है ।
रायशुमारी के लिए पार्टी द्वारा भेजे गए नेता स्थानीय कार्यकर्ताओं, जिला पदाधिकारी, पूर्व विधायक-सांसद समेत सभी महत्वपूर्ण लोगों से संभावित उम्मीदवार और दावेदारों का फीडबैक लेंगे| इस रायशुमारी और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सभी जातिगत, क्षेत्रीय और स्थानी फैक्टर को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा| सूत्रों के अनुसार रायशुमारी के बाद इसी माह के अंत में बीजेपी प्रत्याशियों की पहली सूची का एलान कर सकती है|
इसके पूर्व चुनिंदा नेताओं से ही हो रही थी चर्चा
इसके पूर्व अभी तक  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जिले के चुनिंदा प्रमुख नेताओं से ही तीन संभावित उम्मीदवारों के नाम मांग रहे थे । हर बार पार्टी द्वारा आचार संहिता लगने के पूर्व ही रायशुमारी के कार्यक्रम तय कर दिए जाते हैं,जिसमें भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले हर विधानसभा के मंडल स्तर के अलग-अलग कार्यकर्ताओं से उसकी पसंद के उम्मीदवार का नाम मांगती है। इस रायशुमारी के लिए प्रदेश स्तर के नेता विधानसभा के दौरे करते हैं। मंडल स्तर के कार्यकर्ता एक पर्ची में उम्मीदवार के लिए अपनी पसंद का नाम देते हैं। यह पर्चियां लिफाफे में बंद हो जाती हैं और प्रदेश स्तर पर इस रायशुमारी के आधार पर पैनल तैयार कर उम्मीदवार घोषित किए जाते हैं। इससे कार्यकर्ताओं के बीच यह संदेश जाता था कि टिकट बांटने से पहले पार्टी ने हर कार्यकर्ता की बात सुनी और वहीं पार्टी को भी जमीनी फीडबैक मिल जाता था। इस बार सिर्फ जिले के प्रमुख नेताओं से चर्चा की गई थी, पार्टी सूत्रों के अनुसार लेकिन जब पार्टी को कार्यकर्ताओं की नाराजगी का एहसास हुआ तो तत्काल रायशुमारी का कार्यक्रम तय कर जिलों में नेताओं को भेजा गया है।


Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.