रतलाम 17 अक्टूबर (खबरबाबा. काम) । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान ने मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986एवं संशोधन 2002 के तहत जिले के आलोट,जावरा, पिपलोदा नगर, रतलाम विकासखंडों को आगामी आदेश तक एवं सैलाना, बाजना विकासखंडों को आगामी 30 जून 2019 तक अथवा पर्याप्त वर्षा होने तक पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है।
जिला दंडाधिकारी ने घरेलू उपयोग हेतु जल उपलब्धता एवं पशुधन के लिए आवश्यक जल की उपयोगिता सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार जल स्रोतों से सिंचाई, औद्योगिक उपयोग अथवा अन्य प्रयोजन के लिए अनुचित साधनों द्वारा जल उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। बगैर अनुमति के नलकूप बोरवेल खनन प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार जिले के चार अतिदोहित विकासखंडों रतलाम, जावरा, आलोट तथा पिपलोदा में आगामी आदेश तक तथा सैलाना,बाजना विकासखंडों में आदेश दिनांक से पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 एवं संशोधन 2002 का कड़ाई से पालन किया जाएगा। उक्त आदेश का उल्लंघन सिद्ध पाए जाने पर मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम1986 की धारा 9 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
