रतलाम, 27अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। त्यौहार के दौरान माणक चौक सहित बाजार क्षेत्र में भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने अभी से व्यवस्था बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एसपी ने निगम आयुक्त के साथ शनिवार रात बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर कल से अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं ।एसपी ने क्षेत्रीय व्यापारियों से भी चर्चा की और उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था बनाने के लिए कई तरह के निर्णय लिए।
एसपी गौरव तिवारी शनिवार रात निगम आयुक्त एसके सिंह के साथ माणक चौक क्षेत्र में पहुंचे और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को देखा ।यहां उन्होने दुकानों के बाहर किए गए अस्थाई अतिक्रमण और सड़क पर बैठकर व्यापार करने वाले लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा ।एसपी ने क्षेत्रीय व्यापारियों से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं जानी ।एसपी तिवारी ने पुलिस और निगम अमले द्वारा संयुक्त रूप से कल से अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दिए। एसपी गौरव तिवारी माणक चौक क्षेत्र स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर भी पहुंचे और वहां दीपावली के अवसर पर होने वाली आकर्षक सजावट और आने वाले श्रद्धालुओं के संबंध में जानकारी लेते हुए व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
वीडियो में देखिए एसपी गौरव तिवारी ने क्या कहा-
त्यौहार के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए कल से माणक चौक सहित बाजार क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगी कार्रवाई, एसपी ने निगम आयुक्त के साथ माणक चौक क्षेत्र का भ्रमण कर व्यापारियों के साथ की चर्चा
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.