Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

March 15, 2026

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

March 14, 2026

रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
  • रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
  • इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
  • रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Sunday, March 15
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

रतलाम आईटीआई के छात्र की हत्या के आरोप में मौसेरा भाई सहित दो गिरफ्तार, जानिए किस कारण दिया गया जघन्य और सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम

By SamagraOctober 11, 2018 Uncategorized No Comments3 Mins Read

रतलाम, 11अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। आईटीआई के लापता छात्र की हत्या की आशंका आखिरकार सच साबित हुई। रतलाम पुलिस को देर रात करीब 2:00 बजे धार के मांडव में लापता छात्र की लाश बरामद हुई ।पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड को मृतक के मौसेरे भाई और आरोपी के चचेरे भाई ने अंजाम दिया।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी गौरव तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पंचेड का रहने वाला छात्र नीलेश 21 वर्ष रतलाम में रहकर आईटीआई में पढ़ाई कर रहा था ।उसके परिजनों ने बुधवार शाम को उसकी गुमशुदगी की शिकायत औद्योगिक क्षेत्र थाने में की थी ।पुलिस ने जब इस मामले में जांच शुरू की तो सामने आया कि नीलेश सुबह आईटीआई पढ़ने गया था और दोपहर में उसका एक मौसेरा भाई और मौसेरा भाई का रिश्तेदार उसे लेकर साथ में निकले हैं ।जब पुलिस ने और जांच की तो सामने आया कि दोनों आरोपी निलेश को लेकर अलकापुरी निवासी उनके एक अन्य रिश्तेदार के मकान पर लेकर गए हैं ।दोपहर में रिश्तेदार और उनकी पत्नी स्कूल पढ़ाने जाते हैं और घर पर कोई नहीं था। पुलिस जब रिश्तेदार के घर पर पहुंची तो वहां खून के छींटे दिखाई दिए ।जिसके बाद पुलिस को नीलेश की हत्या की आशंका हुई ।पुलिस ने इस मामले में रात में ही मौसेरे भाई की तलाश शुरू की और उसे बिरमावल से हिरासत में लिया ।पूछताछ में मौसेरे भाई ने हत्या की बात कबूली और शव को धार जिले में फेंकना बताया।
रात 2बजे मिला शव
एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर एएसपी प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में आरोपी से हुई पूछताछ के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के एक दल को रात में ही धार रवाना किया गया ।जहां पुलिस ने शव की तलाश शुरू की ।आरोपी की निशानदेही पर रात करीब 2:00 बजे धार जिले के मांडव में एक सुनसान स्थान से नीलेश का शव बरामद हुआ ।पुलिस फिलहाल धार जिले में कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद शव को गुरुवार दोपहर में रतलाम लाया गया।
शंका में चाकू और बैसबाल बेट से की हत्या
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपी मौसेरे भाई और उसके रिश्तेदार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी मौसेरे भाई ने बताया कि उसका विवाह कुछ समय पूर्व ही हुआ था ।उसे शंका थी कि मृतक उसकी पत्नी से फोन पर बात करता है और इसी शक में उसने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया ।आरोपी बुधवार दोपहर को निलेश को लेकर अपने रिश्तेदार के मकान पर गए और वहां बेसबाल के बेट और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी बाजार से एक बॉक्स और थैले लेकर आए ।बॉक्स में उन्होंने शव रखा और ठेले में हथियार एवं कपड़े रखे। आरोपी बॉक्स में शव को लेकर मोटरसाइकिल पर धार जिले के मांडू ले गए और एक सुनसान स्थान पर शव फेंक दिया।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.