रतलाम, 3अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। रतलाम शहर विधानसभा से कांग्रेस का उम्मीद्वार कौन होगा, यह अभी तय नहीं है। लेकिन स्थानीय स्तर पर पेराशूट नेताओं का विरोध शुरू हो गया है। इस संबंध में शहर कांग्रेस महामंत्री फैय्याज मंसूरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ध्यान रखते हुए पार्टी के प्रति निष्ठावान व्यक्ति को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है ।पत्र में मंसूरी ने पैराशूट नेताओं पर भी निशाना साधा है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लिखे पत्र में शहर कांग्रेस महामंत्री फैय्याज मंसूरी ने कहा कि उनका परिवार 70 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। वे पार्षद रहने के साथ ही एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। श्री मंसूरी ने पत्र में लिखा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित है और मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। रतलाम शहर विधानसभा को लेकर श्री मंसूरी ने पत्र में लिखा कि रतलाम विधानसभा में जीत हासिल करने के लिए पार्टी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ध्यान रखते हुए उम्मीदवार का निर्धारण करें ।इस बार कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं और सीट गवाना नहीं चाहते हैं, बशर्ते कार्यकर्ताओं की भावना के अनुसार प्रत्याशी मैदान में उतारा जाए ।राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे पत्र में श्री मंसूरी ने लिखा कि आपने कुछ सभा में पैराशूट वाले उम्मीदवारों पर एतराज जताया है, जिससे जमीनी कार्यकर्ता खुश है ।लेकिन उनके मन में संकोच भी है कि रतलाम में किसी पैराशूट नेता को उम्मीदवार बनाया जा सकता है ।यदि ऐसा हुआ तो यह कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ने जैसा होगा। पत्र के माध्यम से श्री मंसूरी ने शहर विधानसभा में कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुसार पार्टी के प्रति समर्पित रहने वाले नेता को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है।
रतलाम में कार्यकर्ताओं की भावना अनुसार पार्टी के प्रति समर्पित व्यक्ति को बनाया जाए उम्मीदवार, शहर कांग्रेस महामंत्री फैय्याज मंसूरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र,पैराशूट नेताओं पर साधा निशाना
Previous Articleदेश के 46वें मुख्य न्यायाधीश बने रंजन गोगोई,पदभार संभाला
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.