रतलाम,2अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। स्वच्छता को जब अभियान बनाया जाता है तो हर स्थान पर लोगों की यह आदत बनती जाती है। रेलवे के स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्टेशन परिसर की साफ-सफाई सहित अनेक कार्य किए गए जिसमें सभी का भरपूर सहयोग मिला।

यह बात रतलाम रेल मंडल के डीआरएम आरएन सुनकर ने मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़े में रतलाम रेल मंडल द्वारा किए जा रहे प्रयासों को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। डीआरएम के अलावा एडीआरएम, सीनियर डीसीएस, सीनियर डीओएम, सीनि डीईएन, एसीएम, डीसीएम, पीआरआई आदि अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान डीआरएम श्री सुनकर ने स्वच्छता पखवाड़े के दौरान किए गए कार्यो के बारे में बताने के साथ-साथ पत्रकारों से सुझाव लिए और तत्काल उनपर अमल करने के लिए अधिकारियों को भी ताकीद किया। साथ ही उन्होंने कहा कि रतलाम रेल मंडल एकमात्र ऐसा मंडल है जहां यूनियन और अन्य सहायक संगठन केवल समस्या नहीं रखते बल्कि हमे भी सुझाव देते हैं और बेहतरी के लिए साथ मिलकर काम करते हैं। उन्होंने आम लोगों और मीडिया के सकारात्मक रूख की भी प्रशंसा की।
मंडल में हुए स्वच्छता के ये प्रयास
-डीआरएम ने बताया कि प्लेटफार्म 4 से 7 तक हर कोने, स्टाल, सीढियों की सघन सफाई की गई है। जिसमें आम लोगों, कर्मचारियों, परिवारों ने भी भाग लिया।
-पौधारोपण के लिए नए पौधे कम लगाए गए हैं, लेकिन उन्हें बड़ा करके पेड़ बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी दी गई है।
-रेलवे स्टेशन परिसर में भी सौंदर्य बढाने के लिए किले की आकृति देने के साथ चित्रकारी, लोगों के सहयोग से कार्य किए गए हैं।
-ट्रेनों में ऑन बोर्ड क्लीनिंग के साथ ट्वीटर, वाट्सएप पर शिकायतों पर तत्काल निराकरण, सफाई करवाई जा रही है।
-आम लोगों से फीडबैक लेकर लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
-रेलवे कॉलोनी में हर रो के आखिर में लगे लोह के जंगले के भीतर बने स्क्वायर और शांतिवन में पौधोरोपण कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
