रतलाम, 15अक्टूबर(खबरबाबा.काम)।पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर कार्यरत शुभांकर घोष ने वर्ल्ड रेलवे मैराथन मैं रजत पदक प्राप्त किया।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि चेक गणराज्य के प्राग में दिनांक 11 से 14 अक्टूबर तक वर्ल्ड रेलवे मैराथन का आयोजन किया गया। 42 किलोमीटर के इस मैराथन में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के याँत्रिक विभाग मैं खलासी के पद पर कार्यरत शुभांकर घोष ने दो घंटे इकत्तीस मिनट एवं तीन सेकेंड(02:31:03) का समय निकालकर द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के खिलाड़ी दवारा इस उपलब्धी के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्री आर.एन. सुनकर, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री के.के. सिन्हा, रतलाम मंडल खेलकूद संघ के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विपुल सिंघल सहित अन्य अधिकारियों, पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के
कोच एवं मुख्य कल्याण निरीक्षक ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
Previous Articleवाहन हादसा: क्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.