रतलाम 04 अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। गुरुवार को हुई महापौर परिषद की बैठक में नगर विकास व नागरिकों के हित के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई।
आयोजित बैठक में करमदी रोड स्थित ट्रेचिंग ग्राउण्ड का अमृत योजना के अन्तर्गत व्यवस्थापन करवाये जाने हेतु लगभग 1.25 हेक्टेयर भूमि पर पड़ा कचरा हटाकर समतल कर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगवाये जाने तथा शेष कचरे के ढेरों पर डालने का कार्य तथा सम्पूर्ण कचरे के ढ़ेरों का रेमीडेशन, वैज्ञानिक तरीके से कर कचरे के ढेरों को एक व्यवस्थित हरित लान के रूप में परिवर्तित किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके अलावा मध्यप्रदेश राजपत्र अनुसार नगर निगम रतलाम की सीमा अन्तर्गत मनोरंजन, अमोद प्रमोद पर कर लगाये जाने के प्रस्ताव को पारित कर पुष्टि हेतु निगम परिषद में रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई ,साथ ही रतलाम नगर को कचरा मुक्त शहर एवं थ्री स्टार रेटिंग सिटी घोषित करने एवं इस संबंध में अंतिम रूप से सार्वजनिक सूचना प्रकाशित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक के अन्तर्गत डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर तथा ग्राम डोसीगांव में निर्माणाधीन ईडब्ल्यूएस भवनों का मलिन बस्तीयों के पात्र हितग्राहियों को आवंटन के प्रस्ताव के संबंध में कलेक्टर से सूची अनुमोदन करवाये जाने तथा अनुमोदित सूची महापौर परिषद में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
आयोजित बैठक में महापौर डॉ0 सुनीता यार्दे के अलावा समिति सदस्य प्रेम उपाध्याय, भगतसिंह भदौरिया, मंगल लोढ़ा, सूरजसिंह जाट, श्रीमती मनीषा शर्मा, श्रीमती मोनिका सोनी, निगम आयुक्त एस.के. सिंह, प्रभारी कार्यपालन यंत्री जी.के. जायसवाल, नागेश वर्मा, निगम सचिव जसवंत जोशी के अलावा राजेन्द्रसिंह गेहलोत आदि उपस्थित थे।
Trending
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
