रतलाम 29 अक्टूबर (खबरबाबा. काम) । विधानसभा निर्वाचन-2018 में शत-प्रतिशत मतदान कराने हेतु चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 29 अक्टूबर सोमवार को नगर निगम द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक किया साथ ही मतदान करने की शपथ दिलाई।
मतदाता जागरूकता रैली नगर निगम कार्यालय परिसर से प्रारंभ हुई जो नगर निगम तिराहा, कालेज रोड, जेल रोड, लोकेन्द्र टॉकिज चौराहा, न्यू रोड, दो बत्ती होते हुए स्टेडियम मार्केट पंहूची जहां अनुविभागीय अधिकारी रतलाम शहर श्री राहूल घोटे ने निगम आयुक्त श्री एस.के. सिंह, निगम अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी, शिक्षक आदि सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई।
अनुविभागीय अधिकारी रतलाम शहर श्री राहूल घोटे ने शपथ दिलाई की हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्परा की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
रैली में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी सम्मिलित थे जो हाथों में मतदान करने की अपील के स्लोगन की तखतियां, बैनर लेकर मतदाओं को मतदान हेतु जागरूक कर रहे थे वहीं रैली के साथ में चल रहे एलईडी वॉल स्क्रीन वाहन व उद्घोषणा वाहन के माध्यम से मतदान करने के विडियो, स्लोगनों को प्रसारित कर नागरिकों को मतदान करने हेतु जागरूक किया जा रहा था।
Trending
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
