रायबरेली, 10अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ. रायबरेली के पास हरचंदपुर में न्यू फरक्का एक्सप्रेस की कुल 9 बोगियां पटरी से उतर गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटनास्थल पर स्थानीय डीएम और अन्य अधिकारी पहुंच गए हैं. इसके अलावा हादसे की जांच के लिए यूपी एटीएस भी पहुंच रही है.
बताया जा रहा है कि ये ट्रेन मालदा से नई दिल्ली की ओर जा रही थी. तभी इंजन सहित कुल 9 बोगियां पटरी से उतर गई. ये ट्रेन हरचंदपुर स्टेशन से 50 मीटर की दूरी पर ही पटरी से डिरेल हुई.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से मृतकों के परिजनों 2 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने का ऐलान किया गया है. हादसे के बाद मदद के लिए प्रशासन की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं. जो इस प्रकार हैं.
BSNL- 05412-254145
Railway- 027-73677
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना के तुरंत बाद इस बारे में जानकारी ली है और घायलों को तुरंत मदद देने का आदेश दिया है. यूपी सीएम ने इस हादसे के बारे में डीजीपी से बात भी की. लखनऊ और वाराणसी से NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं.
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
