रतलाम,5अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। नामली में चल रही धार्मिक कथा के दौरान शुक्रवार को यहां पर कथा सुनने पहुंची पांच महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। घटना शाम करीब 5 बजे आरती के समय की है। घटना के बाद में महिलाएं थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान यहां महिलाओं ने शंका होने पर एक संदिग्ध महिला को भी पकड़ा है, जिससे पुलिस जानकारी जुटा रही है।
नामली थाना पुलिस के अनुसार नगर में कथा चल रही है। शाम को आरती के दौरान महिलाएं जब खड़ी हुई तब मौका पाकर आरोपी महिलाओं ने फरियादी महिलाओं के गले से चेन व मंगलसूत्र काट लिए। एक अन्य महिला को जब उसके गले पर किसी का हाथ होने का अहसास हुआ तो उसने पीछे पलट कर देखा तो एक अन्य महिला का हाथ उसकी चेन पर था। इस बात को लेकर उसने आपत्ति ली तो फिर चेन चोरी का हंगामा मच गया। इस बीच अन्य महिलाओं ने अपनी चेन देखी तो उनके गले से भी चेन व मंगलसूत्र गायब थे। इस पर सभी ने मिलकर उक्त महिला को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त महिला को अपने साथ थाने ले आई, जहां उससे पूछताछ चल रही है। वहीं फरियादी भी शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची है, जिनमें चार महिलाएं नामली की व एक मंदसौर की है। चोरी की इस घटना में अनुसुइया व गीताबाई के गले से सोने की चेन गई, जबकि कंचनबाई, धीरजबाई व रमा का मंगलसूत्र चोरी गया है।
Trending
- रतलाम: बीमा कंपनी को इलाज की राशि ब्याज सहित देने का आदेश
- पाकिस्तान पर आसमान के बाद समंदर से बरपा कहर! INS विक्रांत ने कराची बंदरगाह को किया तबाह
- रतलाम: पुलिस को बड़ी सफलता, 7 सुने मकानो मे चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अकेले करता था वारदात, चोरी के वाहन भी बरामद
- रतलाम: पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान,01 मई से अभी तक 45 स्थाई एवं 250 गिरफ्तारी वारंट कराए तामिल
- रतलाम: चिंताजनक स्थिति-नाबालिकों में बढ़ रहा हथियार रखने का क्रेज,शहर में पिछले एक सप्ताह में 09 नाबालिक अवैध हथियार के साथ पकड़ाए, इंदौर के तीन बालक रतलाम में एक साथ धारदार हथियार के साथ घुमते मिले…. एसपी अमित कुमार के निर्देश पर लगातार चल रहा चेकिंग अभियान
- रतलाम: कलेक्टर, एसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से इंडियन आयल डिपो का निरीक्षण किया
- पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक का भाजपा ने जश्न मनाया, भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में डालू मोदी बाजार चौराहे पर की गई आतिशबाजी
- रतलाम: एमडी ड्रग्स के खिलाफ एसपी अमित कुमार की कार्रवाई,200 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित 27 लाख रुपये का सामान जप्त,2 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश