नई दिल्ली,12नवम्बर। छत्तीसगढ़ में एक तरफ जहां आज पहले चरण का मतदान हो रहा है तो दूसरी तरफ नक्सलियों ने एक बार फिर से दंतेवाड़ा में आईईडी धमाका कर दिया है। नक्सलियों ने यह धमाका काटेकल्याण ब्लॉक के तुमाकपल कैंप के पास किया है।
जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने 1-2 किलोमीग्राम आईईडी ब्लास्ट किया है। आपको बता दें कि आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मदतान हो रहा है। पहले चरण में 18 में से 10 सीटों पर मतदान हो रहा है।
इससे पहले रविवार को नक्सलियों ने कांकेर के कोयाली बेड़ा में आईईडी धमाका किया था। इस हमले में एक बीएसएफ एएसआई की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार यह आईडी धमाका सिलसिलेवार तरीके से छह जगहों पर हुआ था।छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षार्मियों की नक्सलियों से मुठभेड़ भी हुई थी। जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में एक नक्सली को मौत के घाट उतार दिया गया था, जबकि एक नक्सली को पकड़ लिया गया है।इन नक्सलियों के पास से हथियार, गोला, बारूद भी जब्त किए गए हैं।
Trending
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी, अभिभाषक संघ व समता युवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में लगा स्वास्थ्य शिविर
