रतलाम 2 नवम्बर (खबरबाबा. काम) । विधानसभा निर्वाचन 2018 के तहत आज निर्वाचन अधिसूचना जारी होने के साथ नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। प्रथम दिन 221 सैलाना (अजजा) विधानसभा क्षेत्र से 1 नाम निर्देशन पत्र हर्षविजय गेहलोत (इनेकां) का दाखिल हुआ। जिले की अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों में कोई नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं हुआ।
उल्लेखनीय है कि नाम निर्देशन पत्र 9 नवम्बर तक (शासकीय अवकाश दिवस 4 एवं 7 नवम्बर को छोड़कर) प्रातः 11 से 3 बजे तक स्वीकारे जायेंगे। नामांकन पत्रों की जांच सोमवार 12 नवम्बर को की जायेगी। अभ्यर्थियों से नाम वापसी के लिये बुधवार 14 नवम्बर की तिथि निर्धारित है।
जिले के पांचो विधानसभा क्षेत्रों के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में स्थान निर्धारित किया गया है। 219 रतलाम ग्रामीण (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण कार्यालय पुराना कलेक्टोरेट रतलाम में रिटर्निंग आफिसर सुश्री शिराली जैन, 220 रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी रतलाम शहर कक्ष क्रमांक 5 नवीन कलेक्टोरेट भवन रतलाम में रिटर्निंग आफिसर श्री राहुल धोटे, 221 सैलाना (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय सैलाना में रिटर्निंग आफिसर श्रीमती लक्ष्मी गामड, 222 जावरा विधानसभा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय जावरा में रिटर्निंग आफिसर मोहनलाल आर्य एवं 223 आलोट (अजा) के लिए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय आलोट में रिटर्निंग आफिसर चंदरसिंह सोलंकी द्वारा नाम निर्देशन पत्र स्वीकारे जा रहे हैं।
Trending
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
