Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

March 14, 2026

रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद

March 14, 2026

रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
  • रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
  • इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
  • रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Saturday, March 14
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

मतदान दलों को ले जाने वाली बसे फुल टेंक रहेगी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में दिए निर्देश

By SamagraNovember 12, 2018 Uncategorized No Comments2 Mins Read

रतलाम 12 नवम्बर 2018/ आगामी28 नवम्बर को होने वाले विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदानकर्मियों को ले जाने वाली बसे रवाना होने से पहले फुल टेंक की जाएगी। बसां को फुलटेंक ईधन समय-सीमा में भरकर रवाना किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान ने आज नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक में निर्देशित किया। जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि पर्याप्त संख्या में रिजर्व बसे भी रखी जाए। बसों की एंट्री सुगम एप्प पर की जाएगी। पेट्रोल पम्पों से ईधन प्राप्त करने के लिए बसों को अनुमति पर्ची जिला खाद्य विभाग द्वारा जारी की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान ने निर्देशित किया कि मतदान केन्द्रों पर मतदानकर्मियों के लिए हेंडवाश, दो टावेल, फिनायल बॉटल, टेबलेट की भी व्यवस्था की जाएगी। मतदानकर्मियों को27 नवम्बर की शाम तथा 28 नवम्बर की सुबह क्या कार्य करने है, इसकी विस्तृत जानकारी आगामी प्रशिक्षण में दी जाएगी। जिन मतदान केन्द्रों पर अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने हैं,उसके लिए विद्युत मण्डल 200 रुपये प्रति अस्थायी कनेक्शन के मान से राशि प्राप्त करेगा। मतदान केन्द्र भवन जिन विभागों के है, वे राशि भरकर अस्थायी कनेक्शन प्राप्त करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जिले में गठित की गई फ्लाईंग स्क्वाड के पास वाहन अवश्य हो। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के प्रभारी दूरभाष से सम्पर्क कर स्क्वाड से यह जानकारी प्राप्त करेंगे कि उनके पास वाहन है अथवा नहीं। आगामी दिनों स्वीप को लेकर तीन बड़े आयोजन जिले में किए जाएंगे। इस संबंध में कलेक्टर ने स्वीप की सहायक नोडल अधिकारी को तैयारी के निर्देश दिए। बैठक में मतदान केन्द्रों पर तैनात होने वाले मतदानकर्मियों के मानदेय की जानकारी भी दी गई। पीठासीन अधिकारी को 1400 रुपये,मतदान अधिकारी क्रमांक 1 को 1000 रुपये तथा मतदान अधिकारी क्रमांक 2 व 3 को 750रुपये मानदेय मिलेगा। इसके अलावा सभी को150 रुपये प्रत्येक के मान से भोजन खर्च भी दिया जाएगा। चुनाव में ड्यूटी करने वाले विशेष पुलिस अधिकारियों होमगार्ड, पुलिस कर्मियों को भी भोजन खर्च दिया जाएगा।

निर्वाचन में तैनात किए गए सेक्टर अधिकारियों को मजिस्ट्रेट पावर दिए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि मजिस्ट्रेट पावर को प्रयोग करने के दौरान इन अधिकारियां को दायित्वों का निर्वहन किस प्रकार करना है इसकी जानकारी तैयार करके दी जाएगी। निर्वाचन के दौरान कम्युनिकेशन प्लान की समीक्षा भी की गईं। नोडल अधिकारी को कम्युनिकेशन संबंधी फ्लो चार्ट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अन्य बिन्दुओं की भी समीक्षा की गई।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.