रतलाम,4नवम्बर(खबरबाबा.काम)। कांग्रेस में टिकट वितरण के बाद घमासान शुरू हो गया है। रतलाम ग्रामीण के टिकट को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया। इधर कुछ दावेदारों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
कार्यकर्ताओं की नाराजगी रतलाम ग्रामीण के टिकट को लेकर है ।रविवार सुबह कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने मीटिंग की और दोपहर 2:15 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर जा कर टिकट वितरण को लेकर जमकर नारेबाजी भी की ।कार्यकर्ताओं का कहना था कि टिकट वितरण किस आधार पर किया गया है यह बात कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताई जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा करने की बात भी कही । टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि पेराशूट उम्मीदवार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।इधर डॉ. अभय ओहरी ने टिकट वितरण के बाद चुनाव लड़ने के इरादे साफ करते हुए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को उन्होंने भी एक बैठक की ।कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुए हंगामे ,नारेबाजी के अवसर पर जावरा से टिकट के दावेदार और जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़ भी मौजूद रहे।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.