रतलाम,28नवम्बर(खबरबाबा.काम)। रतलाम सहित मध्यप्रदेश में आज 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इन सीटों पर सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कुल 2907 उम्मीदवार मैदान में हैं।
नक्सल प्रभावित बालाघाट की बैहर, लांजी और परसवाड़ा सीट में सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक तो शेष 227 सीटों के लिए सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। प्रदेश में कुल 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
मतदाताओं में दिखा उत्साह
रतलाम में जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान के मार्गदर्शन में जिले में चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान का खासा असर आज मतदान के दिन देखने को मिला। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है ।सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचने लगे थे ।कई लोग परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे।
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
मतदान को लेकर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ।पुलिस पार्टियां भी लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। शांतिपूर्ण निष्पक्ष मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान एवं एसपी गौरव तिवारी भी लगाता भ्रमण कर रहे हैं एवं जिले के सभी स्थानों की लगातार जानकारी ले रहे हैं ।
Trending
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
