रतलाम 6 नवंबर(खबरबाबा.काम)। विधानसभा निर्वाचन 2018 के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक अनूठा आयोजन आज रतलाम के कालिका मंदिर परिसर में हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान की पहल पर कालिका माता मंदिर परिसर स्थित झाली तालाब के पास अधिकारियों,कर्मचारियों तथा नागरिकों ने दिये जलाकर ईबारत लिखी कि ’’वोट करेगा रतलाम28.11.2018‘‘ इसके लिए पहले रंगोली से’’वोट करेगा रतलाम 28.11.2018‘‘ लिखा गया। इसके बाद शब्दों तथा अंको पर दीपक जगमगाते हुए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान, एसपी श्री गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, रिटर्निंग अधिकारी रतलाम एसडीएम श्री राहुल धोटे, रिटर्निंग अधिकारी रतलाम ग्रामीण एसडीएम सुश्री शिराली जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री रणजीत कुमार,डिप्टी कलेक्टर श्रीमती कामिनी ठाकुर,निगमायुक्त श्री एस.के. सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती सुषमा भदौरिया,जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमर वरधानी आदि अधिकारियों, कर्मचारियों ने दीये जगमगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। झाली तालाब में भी दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।
Trending
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
