रतलाम,6नवम्बर(खबरबाबा.काम)। औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत सेजावता के समीप मंगलवार को एबुंलेंस उसके आगे जा रही ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में एबुंलेंस में सवार चालक व सहायक के साथ उसमें मौजूद मरीज व दो परिजन घायल हो गए है। सभी को उपचार के लिए इप्का की एबुंलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया गया। यहां से दो को गंभीर चोट आने पर निजी अस्पताल ले जाया गया है।
हादसे में 108 के चालक पिपलौदा निवासी प्रहलाद चौहान, विजय सिंह और रतनलाल पिता भूरालाल धनगर निवासी गोटड़ा,रतन पिता नाथू निवासी अमरखेड़ा व इसी गांव के कैलाश पिता भग्गा गायरी घायल हुए है। कैलाश को जावरा से खून बदलने के लिए रतलाम जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इस बीच एबुंलेंस सेजावता फंटे पर आगे जा रहे ट्रक के अचानक से ब्रेक लगाने पर पीछे से उसमें जा घुसी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
Trending
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
