रतलाम, 18 नवम्बर(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ और भाजपा के प्रदेश महामंत्री बीडी शर्मा रविवार को रतलाम दौरे के अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश के पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के निवास स्थान पर उनसे मिलने पहुंचे । राष्ट्रीय मंत्री ने श्री कोठारी के निवास पर पहुंचते ही उनसे कहा कि आपका आशीर्वाद लेने आए हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ अंडमान निकोबार के प्रभारी और दिल्ली के सह-प्रभारी भी है।वे और प्रदेश महामंत्री वी.डी शर्मा मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत उन सीटों पर जा रहे है, जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा होना है।
राष्ट्रीय मंत्री श्री चुघ और प्रदेश महामंत्री श्री शर्मा रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भाजपा नेता श्री कोठारी के निवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने श्री कोठारी से बंद कमरे में आधे घंटे से अधिक समय तक गुप्त मंत्रणा की। बाद में मीडिया से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि श्री कोठारी प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में से एक है और उनका आशीर्वाद लेने मैँ यहां आया था।
श्री कोठारी ने मुलाकात के संबंध में कहा कि व्यक्तिगत चर्चा हुई है ।वहीं उन्होंने यह बात भी कही कि वह भोपाल जाकर भी वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे और स्थानीय परिस्थितियों से अवगत कराएंगे।

Trending
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
