रतलाम, 1नवम्बर(खबरबाबा.काम)। एक व्यक्ति ने नौजवान युवक और युवतियों को नौकरी का झांसा देकर काम पर रखा और उनके माध्यम से कई लोगों से फाइनेंस एवं नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए एकत्रित किए ।जब कंपनी में काम कर रहे नौजवानों को गड़बड़ लगी तो उन्होंने मामले की शिकायत स्टेशन रोड थाने पर की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
शहर और आसपास के कुछ नौजवान युवक -युवतियों ने स्टेशन रोड थाने पहुंचकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस को की है ।पुलिस के अनुसार उक्त नौजवान युवक युवतियों को हेमंत पिता मुरलीधर तिवारी नामक व्यक्ति ने नौकरी का झांसा देकर काम पर रखा था ।हेमंत ने आनंद कॉलोनी में फ्लाई फिनिटी फाइनेंस एंड रिक्रूटमेंट एजुकेशन प्रोवाइडर कंपनी के नाम से कार्यालय खोल रखा था ।यह कंपनी लोगों को फाइनेंस एवं नौकरी दिलाने का काम करती थी ।यहां काम पर लगे सभी नौजवान युवक युवतियां हेमंत तिवारी के कहने पर उसके झांसे में आकर कस्टमर बनाते थे और उनसे नौकरी दिलाने या फाइनेंस के नाम पर रुपए लेकर हेमंत तिवारी के खाते में जमा करते थे ।कुछ दिनों पूर्व नौजवान युवक युवतियों को हेमंत तिवारी द्वारा धोखाधड़ी किए जाने का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने उससे संपर्क की कोशिश की तो हेमंत तिवारी इन्हें नहीं मिला । युवक-युवतियों ने इस मामले की शिकायत स्टेशन रोड थाने पर की ।फरियादी नौजवानों का कहना है कि वह कई लोगों के रुपए हेमंत तिवारी के खाते में जमा करा चुके हैं ।पुलिस ने आरोपी खिलाफ धारा 420 एवं 417 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
