रतलाम,4नवम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले के बड़ावदा थाना अंतर्गत शुक्रवार को फिनो पेमेंट बैंक कर्मचारी के साथ हुई लगभग साढे नौ लाख रुपए की लूट के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही पर्दाफाश कर दिया है ।पुलिस के अनुसार फरियादी ने ही लालच में आकर लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी । फरियादी ने कुछ पैसा ब्याज पर भी दे दिया था ।पुलिस ने इस मामले में पौने 8 लाख रूपये बरामद कर लिए हैं ।पुलिस अब फरियादी के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने और अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज कर रही है।
रविवार दोपहर को पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी गौरव तिवारी और एएसपी प्रदीप शर्मा ने इस मामले का खुलासा किया । एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि 2 नवंबर को फरियादी पवन पिता रमेशचंद निवासी बदनावर ने हाटपिपलिया चौकी पर रिपोर्ट किया कि वह फिनो पेमेंट बैंक जावरा में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। घटना के दिन सुबह बैंक से 9 लाख 49 हजार रुपए लेकर बीसी पॉइंट पर वितरण के लिए जा रहा था ।जावरा होता हुआ वह बर्डिया गोयल ग्राम आया और वहां ग्राहक सेवा केंद्र में एक लाख रुपए केश देकर शेष रूपए लेकर हाटपिपलिया कच्चे रास्ते से जा रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर 2 लोग आए और उसके बाएं कंधे में टंगा रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। इस मामले में फरियादी पवन की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया था।
झूठी निकली लूट की कहानी
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी गौरव तिवारी ने एएसपी प्रदीप शर्मा और जावरा एसडीओपी डीआर माले के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया। प्रारंभिक जांच में फरियादी पवन को घटनास्थल पर ले जाकर घटना का रीक्रिएशन करवाया गया और उससे पूछताछ की गई ।आसपास के लोगों से पूछा तो किसी ने भी घटना होते नहीं देखना बताया ।पुलिस ने मार्ग के सीसी फुटेज भी चेक किए ,लेकिन कहीं कुछ भी नहीं मिला ।फरियादी द्वारा बार-बार बयान भी बदले जा रहे थे।जिसके बाद पुलिस को फरियादी पर शंका हुई ।सख्ती से पूछताछ करने पर फरियादी ने लूट की झूठी कहानी गढना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार फरियादी ने लालच में आकर लूट की कहानी बनाई और पैसा जावरा के कुछ व्यापारियों को ब्याज पर दे दिया ।पुलिस ने फरियादी से 7 लाख 76 हजार रुपए जप्त कर लिए है ,वही फरियादी के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने और अमानत में खयानत की रिपोर्ट भी दर्ज करने की बात पुलिस ने कही है।
इनकी रही भूमिका
मामले के पर्दाफाश में एसडीओपी जावरा डीआर माले, बड़ावदा थाना प्रभारी केएल पटेल, साइबर सेल प्रभारी एसआई विरेंद्र बंदेवार, हाटपिपलिया चौकी प्रभारी के.एल पटेल, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आरक्षक मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह, रितेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही। एसपी ने टीम को 10 हजार रुपए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
Trending
- रतलाम: माणकचौक थाना अंतर्गत नौलाईपूरा में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान से चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
- रतलाम:आलोट पुलिस की कार्रवाई- अवैध पिस्टल और 08 जिंदा राउण्ड सहित दो आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम पुलिस का एक्शन, रातभर चली कांबिंग गश्त, 108 वारंटी पर कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों की चैकिंग
- रतलाम: विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प के साथ सर्व वर्ग का कल्याण करने वाला है प्रदेश का बजट -कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप…भाजपा द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत 20 लाख
- रतलाम: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का दायित्व मिलने के बाद पूर्व विधायक दिलीप मकवाना की सीएम से मुलाकात
- रतलाम: सहेली की जन्मदिन पार्टी में गई छात्रा को नशीला पदार्थ देकर छेड़छाड़ और धमकाने का मामला,पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज, आरोपी की तलाश
- रतलाम: व्हाट्सएप पोस्ट बना विवाद की वजह, घर के बाहर पहुंचकर धमकाया, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना,सिंधी समाज अध्यक्ष के बेटे सहित 4 पर केस दर्ज
