भोपाल,12नवम्बर(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 नवंबर से विभिन्न जिलों में जनसभा एवं रोड शो करने वाले हैं.
जानकारी के अनुसार अमित शाह 15 नवंबर को इंदौर पहुंचेंगे. वह बड़वानी, शाजापुर और बड़नगर में सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद 16 नवंबर को अमित शाह खजुराहो पहुंचेंगे. यहां वह टीकमगढ़, सागर, दमोह पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे. शाह अपने दौरे के तीसरे दिन 18 नवंबर को विमान से सतना और वहां से सिगरौली, उमरिया, चुरहट, देवतालाब पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे और मैहर में एक रोड शो में भाग लेंगे. इसके बाद वह सड़क मार्ग से सतना रवाना हो जाएंगे. भाजपाध्यक्ष 19 नवंबर को जबलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा नरसिहपुर, बैतूल, खातेगांव पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद वह भोपाल उत्तर एवं नरेला के रोड शो में हिस्सा लेंगे.
शाह रतलाम और छिंदवाड़ा में भी करेंगे रोड शो
भाजपा नेता 23 नवंबर को लखनादौन, बालाघाट, सीहोरा, में जनसभा करेंगे और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में एक रोड शो में भाग लेंगे. इसके अलावा शाह 24 नवंबर को अशोकनगर पहुंचकर रोड शो में भाग लेंगे और इसी दिन नरवर (करैरा), भिंड, मुरैना पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. 26 नवंबर को शाह नीमच, कुक्षी और सांवेर में जनसभा को संबोधित करेंगे और रतलाम में रोड शो करेंगे.
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
