रतलाम,26दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले में पुलिस विभाग के अंदर फेरबदल किए जाने की संभावना है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के थानों की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा सकता है। जिसके चलते जिले के आधे से अधिक थानों के प्रभारी लाइन में जा सकते हैं और कुछ थानों का प्रभार उप निरीक्षक को भी दिया जा सकता है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ऐसा किए जाने के पीछे कारण बीते 5 माह के दौरान कुछ थाना प्रभारियों का परफारमेंस बहुत ही कम होना पाया गया है। अपेक्षित परिणाम नहीं देने वाले थाना प्रभारियों पर पुलिस कप्तान की गाज गिर सकती है और उन्हें थानों से हटाया जा सकता है, वह निचले स्तर पर भी कुछ बदलाव किए जा सकते है।
आलोट थाना प्रभारी लाइन अटैच
जिले के आलोट थाने पर पदस्थ थाना प्रभारी बीएल वसुनिया को एसपी गौरव तिवारी ने लाइन अटैच कर दिया है। वसुनिया को लाइन में भेजने के पीछे कारण उनकी लचर कार्यप्रणाली रही है, इसके चलते एसपी ने यह कार्रवाई की।
एसपी गौरव तिवारी ने बताया की हाल ही में वह आलोट निरीक्षण करने के लिए गए थे। यहां पहुंचने पर किसी भी प्रमुख स्थान पर पुलिस का जवान या कोई अधिकारी नजर नहीं आया। प्रमुख स्थानों के साथ ही बैंक और एटीएम सहित किसी भी स्थान पर पुलिस की मौजूदगी नहीं थी। वह जब थाने पहुंचे तो पूरा स्टाफ वहीं मौजूद था ,जबकि स्टाफ को फील्ड में होना चाहिए था। इसी कारण से उनके द्वारा यह कार्रवाई की गई है। आलोट थाने का प्रभार वर्तमान में थाने पर प्रदर्शन उपनिरीक्षक एम एल चौहान को सौंपा गया है।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
