रतलाम, 17दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। पुलिस ने रावटी थाना क्षेत्र में एक घर पर दबिश देकर अवैध शराब बरामद की है।इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार एसपी गौरव तिवारी द्वारा दिये गये निर्देशानुसार एवं एएसपी प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले मे अवैध शराब धरपकड की कार्यवाही की जा रही है । इसी के तहत थाना रावटी अंतर्गत ग्राम देवला से मुखबिर सूचना पर आरोपी के घर से 6 पेटी बीयर, 2.5 पेटी देशी शराब एवं 1 पेटी सुपर मास्टर अंग्रेजी शराब कुल 75 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी कीमती लगभग 18390 रूपये है।
पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपी हरिओम उम्र 24 साल निवासी ग्राम देवला थाना रावटी को गिरफ्तार किया जाकर थाना रावटी में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । पुलिस के अनुसार आरोपी सेल्समैन एवं आरोपी शराब ठेकेदार जो थाना रावटी के पूर्व के अप:कं. 202/18 धारा 34(2), 42 आब, अधिनियम मे भी फरार है, तलाश जारी है।
उक्त कार्य मे प्रधान आरक्षक शिव नामदेव, ओमप्रकाश पाटीदार, प्रआर. राजेन्द्र तिवारी, आर. जुझारसिंह, आर. अनिल सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
