भोपाल, (खबरबाबा.काम)। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही सीएम कमलनाथ ने अपने कैबिनेट की बैठक बुला ली, लेकिन ये बैठक औपचारिक नहीं थी और न ही इसका कोई एजेंडा था.
प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में हुई इस अनौपचारिक बैठक में सीएम कमलनाथ ने नए बने मंत्रियों को सलाह दी कि वो समय का विशेष ध्यान रखें. कमलनाथ ने मंत्रियों को कहा कि वो मंत्रालय और अपने दफ्तर वक्त पर पहुंचें, ताकि बाकी कर्मचारियों को भी वक्त पर दफ्तर आने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके.
वचन पत्र पर काम शुरू करें
कमलनाथ कैबिनेट में भले ही मंत्रियों को विभाग न बांटे गए हों, लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी मंत्रियों को कहा है कि वचन पत्र में किए गए वादों को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में काम शुरू किया जाए. इसके लिए जल्द ही रूपरेखा बनाई जाएगी, ताकि साल 2019 से पहले जनता को एक संदेश पहुंचाया जा सके कि सरकार ने उनकी उम्मीदों के मुताबिक काम करना शुरू कर दिया है. इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे.
बुधवार को मंत्रालय में पहली कैबिनेट बैठक संभव
मंगलवार को कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक के बाद अब संभावना जताई जा रही है कि बुधवार यानी आज कमलनाथ कैबिनेट की पहली बैठक मंत्रालय में हो सकती है. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
