रतलाम। सांईश्री इंटरनेशनल एकेडमी का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ” आमोद ” का गंगासागर स्थित सांईश्री इंटरनेशनल एकेडमी के परिसर मेंं हुआ। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से 4 थीं तक नन्हें 500 बच्चों ने प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर एन सुनकर डीआरएम रतलाम व सुधा सुनकर प्रेसीडेंट कन्जूमर फोरम रतलाम थी ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआरएम आर एन सुनकर ने कहा कि बच्चों को समझाना व ज्ञान देना चुनौतिपूर्ण कार्य है। वर्तमान युग प्रतिस्पर्धा का युग है। ऐसे युग में शिक्षकों का दायित्व बढ़ जाता है तथा उन्हें श्रेष्ठ परिणाम देना चाहिए। सुधा सुनकर ने कहा कि व्यक्ति को परिश्रम करना चाहिए व दूसरों के हित की सोचकर परोपकार की भावना रखना चाहिए। अतिथियों का स्वागत संचालक राकेश देसाई, संचालिका विनिता देसाई और प्राचार्या डॉ. श्वेता विंचुरकर ने किया। बच्चों के द्वारा भारत की विविध प्रांतीय भाषाओं जैसे पंजाबी, गुजराती, मराठी, मलयाली और बंगाली जैसी भाषाओं में संचालन किया गया । संचालन अखिलेश चौहान, प्रगति चौहान, तनिष्क, भवि मेहता, कांची गुप्ता , किर्ती राठौर, आंचल सोलंकी, जूही गुप्ता, प्रतिष्ठा ठाकुर , , श्लोक अग्रवाल, प्रथम मित्तल, देवश्री शर्मा थे। विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्राचार्य डॉ विंचुरकर ने प्रस्तुत किया। आभार ज्योति नेगी, ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा दी गई रोप मलखंभ, ऐरियल डांस, डॉक्टर फैमेली, पंजाबी भांगड़ा, ड्रीम ऑफ ए चाइल्ड, डिस्को डांस, स्कूल चले हम, आज संडे है, फेस्टीवल डांस, जंक फूड और हेल्दी फूड, फेयरी डांस, रिक्शा डांस, कव्वाली और फ्रेंडशीप डांस, स्कूल लाईफ थे।
Trending
- रतलाम में 20 से 27 मार्च तक लगेगा ‘बुक बैंक’, निशुल्क किताब एक्सचेंज की सुविधा
- रतलाम: खेत में मिले नाबालिग बालिका के शव के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खेत में ले जाकर जबरदस्ती की,विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या, 4 नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में
- रतलाम: पुलिस ने किया 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालकों से मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम: नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में SIT का गठन, एसपी सरवन थाने पहुंचे, दिए सख्त निर्देश
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
