रतलाम,10दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। सोमवार की सुबह डोंगरे नगर क्षेत्र में एक मकान में आग लग गई । खबर के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे पानी गर्म करते समय भड़की आग से छत पर रखी लकड़ियों ने आग पकड़ ली ।
घटना गली नम्बर 2 के एक मकान में हुई। इस मकान में अगरबत्ती बनाने का काम होता है । परिवार भी इसी मकान में रहता है । पड़ोसियों ने तत्काल अपने घरों से पानी लाकर आग बुझानी शुरू किया । सूचना मिलने पर निगम फायर बिग्रेड तथा पुलिस भी पहुंची और आग बुझाई । छत पर रखी लकड़ियां तथा कपड़े पूरी तरह से जल कर स्वाह हो गए है । आग की लपटें ऊंचे ऊंचे उठने से गली में रहने वाले परिवार दहशत में आ गए थे । आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Trending
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
