रतलाम,25दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। दिल्ली में हुई मिसेज इंडिया माई आईडेंटिटी ब्यूटी पेजेंट 2018 में रतलाम की दिव्या पाटीदार जोशी ने देश के विभिन्न राज्य से सम्मिलित अंतिम 24 प्रतिभागियों को शिकस्त देकर मिसेज इंडिया का ताज हासिल किया ।
इससे पूर्व स्पर्धा में 3000 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें दिव्या ने ब्यूटी विद ब्रेन के सभी राउंड में सफलता प्राप्त की। इसके साथ ही इन्होंने बेस्ट वाक का खिताब जीता ।अब वे 2019 में विश्व स्तर के मिसेज यूनिवर्स में भाग लेकर 125 करोड़ की जनसंख्या वाले भारत देश का प्रतिनिधित्व करेगी। पेशे से शिक्षक वीसी पाटीदार एवं राधा पाटीदार की बेटी व नेवी ऑफिसर प्रयास जोशी की पत्नी दिव्या अपने एनजीओ द ग्रोइंग इंडिया फाउंडेशन के माध्यम से बाल श्रमिकों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने एवं महिलाओं से जुड़ी समस्याओं कुप्रथा रूढ़िवाद व अंधविश्वास समाप्त करना को लेकर प्रयासरत है ।अपनी सफलता का श्रेय ससुराल एवं मायका पक्ष को देती है इस उपलब्धि में नानी एवं दादी का सराहनीय योगदान रहा। इस सफलता के अवसर पर सभी सहयोगी इष्ट मित्र समाज जनों ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।
Trending
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
