रतलाम,7 दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। खरगोन में जनजाति कार्य विभाग में पदस्थ सहायक आयुक्त के रतलाम स्थित घर पर बीती रात लोकायुक्त पुलिस द्वारा की गई पड़ताल के बाद शुक्रवार को लोकायुक्त टीम ने उनके बैंक लॉकर की जांच भी की। लॉकर खुलने के बाद उसमे से मिले आभूषणों की गणना करने के बाद जांच दल रवाना हुआ। लोकायुक्त का जांच दल रतलाम में चल रही कार्रवाई की पल-पल की अपडेट विभाग प्रमुख को भी देते रहे।
सहायक आयुक्त के रतलाम स्थित घर पर लोकायुक्त ने रात करीब ढाई बजे तक जांच की। उसके बाद टीम शुक्रवार सुबह बैंक पहुंची और खाते व लॉकर से जुड़ी जानकारी जुटाई। टीम में शामिल डीएसपी लोकायुक्त दिनेश पटेल के अनुसार बैंक में लॉकर की जांच के दौरान टीम को करीब 10 लाख कीमत के 362 ग्राम सोने के आभूषण और 48 हजार रुपए से अधिक कीमत के करीब 2 किलो वजनी चांदी के आभूषण मिले हैं।
चल रही है जांच
लोकायुक्त डीएसपी दिनेश पटेल ने बताया कि देर रात तक घर पर जांच के बाद सुबह लॉकर की जांच की, उसमें सोने-चांदी के आभूषण मिले हैं। वही घर से कुछ दस्तावेज भी मिले हैं जिनकी जांच होना शेष है। इन दस्तावेजों में कुछ प्रॉपर्टी से जुड़े भी हैं, जिनकी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
