रतलाम, 20दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। ग्राम बाजनखेडा में आयोजित शिव महापुराण के तृतीय दिवस में कथा व्यास डॉक्टर राम नारायण त्रिपाठी ने कहा भगवान सदाशिव के पांच मुखों से उत्पन्न प्रमुख 5 मंत्रों का जो नित्य जाप करता है उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं पाप दूर होते हैं तथा भगवान की कृपा प्राप्त हो जाती है.
उन्होने कहा कि भगवान सदाशिव के पांच मुख पांच तत्व पांच देवता भी है.पृथ्वी, सृष्टि देवता ,विधाता ,जल ,स्थिति ,विष्णु अग्नि ,सहार ,रूद्र, वायु ,तिरोभाव महेश्वर, तथा आकाश अनुग्रह देवता शिव है.शिव जी सब पर अनुग्रह करते हैं. जिससे वे महादेव कहलाए। चतुश्लोकी ज्ञान भगवान शिव ने ब्रह्मा विष्णु को दिया
ब्रह्मा जी से सृष्टि का विस्तार नहीं हो पा रहा था तब सदाशिव ने अर्धनारीश्वर रूप में प्रकट हुये.ब्रह्मा जी ने प्रेरणा ग्रहण कर स्वयं दो भागों में शरीर को विभाजित किया .बाया भाग सतरूपा तथा दाया भाग मनु कहलाया .तब जाकर मानवी सृष्टि प्रारंभ हुई.ब्रह्मा जी के प्रार्थना करने पर मां आदिशक्ति ने स्वयं सती रूप में दस घर में जन्म धारण किया.

कथा पश्चात समाजसेवी एवं मीडिया के बंधुओं का सम्मान किया गया
मीडिया से सुरेंद्र लालवानी, सुशील खरे, सुधीर जैन, अफसर खान, चंद्रशेखर सोलंकी ,मुकेश पुरी गोस्वामी, राजेश पुरोहित, सौरभ कोठारी ,अदिति मिश्रा,गुजरात प्रदेश से पधारे समाजसेवी चेहर भाई देसाई, श्रीमती रेखा जगदीश रावल, कुसुम शर्मा ,मनीषा बेन,रतलाम से पधारें अभय बोहरा, विकास सेवाल ,मनीष भास्कर मधु जोशी, अंजली मकवाना, मदन लाल पडियार ,आदि समाज सेवीयों का सम्मान मोहनलाल मुरली वाला परिवार द्वारा किया गया किया गया.
Trending
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
