रतलाम,6जनवरी(खबरबाबा.काम)। शहर में चोरों ने एक बार फिर दस्तक दे दी है।बीती रात अज्ञात बदमाशों ने नाहरपुरा क्षेत्र में 5 दुकानों में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।रविवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के पीछे स्थित नारपुरा क्षेत्र में बदमाशों ने दो सिलाई मशीन की दुकान , एक ऑटो पार्ट्स, एक टेलरिंग दुकान और एक बैग दुकान में वेंटीलेटर तोड़कर प्रवेश किया। बदमाश सिलाई मशीन और टेलरिंग की दुकान से गुल्लक में रखे रुपए और चिल्लर चोरी कर ले गए, वहीं ऑटो पार्ट्स दुकान से सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और कुछ चिल्लर चोरी कर ले गए। दुकानदार रविवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे तब उन्हें चोरी की जानकारी मिली । सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। चोरी की जानकारी मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। व्यापारियों ने चोरी की घटना पर आक्रोश भी जताया।
Trending
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
