जावरा/रतलाम,28जनवरी(खबरबाबा.काम)।जावरा-ताल के बीच हाटपिपलिया चौकी क्षेत्र में सोमवार सुबह-सुबह एक पिकअप वाहन और ट्रक में भिड़ंत हो गई । इसी हादसे के दौरान हाटपिपलिया चौकी पुलिस का चारपहिया वाहन भी पिकअप से जा भिड़ा।हादसे में पिकअप पलटने से गोवंश के मरने ,सवार दो लोगों के घायल होने व दो पुलिसवालों को भी चोटें आने की सूचना मिली है।हादसे में पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है
दुर्घटना आज सुबह करीब 6:00 बजे जावरा ताल रोड पर दुधाखेड़ी के समीप हुई।सूत्रों के अनुसार एक पिकअप वाहन में मवेशी भरे होकर ताल रोड पर जा रहा था। जावरा दुधाखेड़ी रोड पर पिकअप चालक ने एक कंटेनर को ओवरटेक करना चाहा।तभी सामने से आ रहे ट्रक से पिकअप जा टकराई ।इसी के साथ पीछे आ रही पुलिस वाहन भी पिकअप से जा टकराया ।हादसे में पिकअप में सवार दो लोग जख्मी हो गए ।जिन्हें एंबुलेंस द्वारा जावरा अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस कर्मियों को भी चोट आई हैं ।हालांकि पुलिस ने इसकी अभी पुष्टि नहीं की है।एसडीओपी डी.आर .माले ने बताया घटना के बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है।

Trending
- रतलाम: शराब दुकान पर ताला लगाने का मामला-जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर FIR के विरोध में शिवगढ़ थाने का घेराव, प्रकरण वापस लेने की मांग
- रतलाम: घोड़े पर सवार होकर जनसुनवाई में पहुंचा आवेदक, अनोखे अंदाज़ में उठाई गोचर भूमि पर अतिक्रमण की समस्या
- रतलाम:रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान-MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में दर्ज कराया अपना नाम
- रतलाम: स्टेशन रोड थाना अंतर्गत पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना,सूने घर से नकदी-ज्वेलरी ले गए बदमाश
- रतलाम सायबर सेल की बड़ी कामयाबी: 9 माह में 92.56 लाख ठगी राशि पीड़ितों को लौटाई
- रतलाम में 20 से 27 मार्च तक लगेगा ‘बुक बैंक’, निशुल्क किताब एक्सचेंज की सुविधा
- रतलाम: खेत में मिले नाबालिग बालिका के शव के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खेत में ले जाकर जबरदस्ती की,विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या, 4 नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में
- रतलाम: पुलिस ने किया 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालकों से मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
