रतलाम,23जनवरी(खबरबाबा.काम)। बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम कमेड़ में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के एक युवक का शव उसके खेत पर मिला। युवक की गला रेतकर हत्या की गई और बाद में चेहरा भी जला दिया गया। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

एएसपी प्रदीप शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम कमेड़ निवासी 36 वर्षीय हिम्मत नामक युवक की लाश बुधवार सुबह उसके खेत पर पड़ी मिली। हिम्मत मंगलवार रात को खेत पर पानी पिलाने गया था। बुधवार सुबह जब उसका भाई खेत पर पहुंचा तो उसे खेत में हिम्मत की लाश मिली ।सूचना मिलने पर बिलपांक पुलिस सहित एएसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे।श्री शर्मा ने बताया कि युवक का गला रेता गया है और आरोपियों ने बाद में उसके चेहरे को जला दिया। घटनास्थल से पुलिस को एक टार्च मिली है .वहीं युवक की मोटरसाइकिल शव से 10 मीटर दूरी पर पड़ी मिली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों से जानकारी ले रही है ।एएसपी श्री शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Trending
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
