रतलाम,24 जनवरी(खबरबाबा.काम)। जावरा के आश्रय गृह से खिडकी तोड कर भागी पांचों बालिकाओं को सही सलामत अवस्था में मन्दसौर से बरामद कर लिया गया है। पांचों बालिकाओं को जावरा लाया जा रहा है। ये बालिकाएं आज दोपहर शौचालय का वेन्टीलेटर तोड कर भाग निकली थी।
अधिकारिक पुलिस सूत्रों के अनुसार,जावरा में कुन्दन वेलफेअर सोसायटी द्वारा संचालित कुन्दन कुटीर में पिछले दिनों रेस्क्यू करके लाई गई पांच बालिकाएं आज सुबह शौचालय के वेन्टीलेटर की जालियां तोड कर भाग गई गई थी। भागी हुई बालिकाओं में तीन बालिकाएं 17 वर्ष आयु की थी,जबकि एक पन्द्रह वर्ष की और एक बालिका दस वर्ष की थी। बालिकाओं के भागने की खबर मिलते ही कुन्दन कुटीर के कर्मचारी और संस्था के सदस्य सकते में आ गए। उन्होने अपने स्तर पर बालिकाओं को ढूंढने का प्रयास किया,लेकिन जब उनका पता नहीं चला तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बालिकाओं के भागने की सूचना मिलने के बाद एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने अपने सूचना तंत्र को सक्रिय किया। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि फरार बालिकाओं को मन्दसौर से बरामद कर लिया गया है। उन्हे पुलिस अभिरक्षा में जावरा लाया जा रहा है।
मंदसौर पुलिस लाइन के पास से मिली बालिकाएं
आश्रय गृह से बालिकाओं के भागने की सूचना के बाद एसपी गौरव तिवारी ने जावरा क्षेत्र की पुलिस को तत्काल बालिकाओं की तलाश के निर्देश दिए। जावरा सबडिवीजन की माननखेड़ा चौकी प्रभारी नागेश यादव को पांचों बालिकाएं मंदसौर में मिली। श्री यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बालिकाओं के भागने के बाद पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भी उनके संबंध में जानकारी दी गई थी । मंदसौर में बस स्टैंड ,रेलवे स्टेशन पर वे बालिकाओं को तलाश कर रहे थे, इसी दौरान मंदसौर पुलिस लाइन के पास उन्हें पांचों बालिकाएं दिखी। उन्होंने उनसे पूछताछ की और मंदसौर पुलिस को सूचना देकर वे बालिकाओं को लेकर जावरा आ रहे है।
What's Hot
Previous Articleजावरा आश्रय घर से भागी 5 बालिकाएं ,तलाश जारी
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.