रतलाम,4जनवरी(खबरबाबा.काम)। माणकचौक स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में शुक्रवार को दो साल बाद प्रशासन द्वारा दानपेटी खोली गई । दानपात्र से 2 लाख 14 हजार 354 रुपये निकले। दानपात्र से 2 सोने की गिन्नी , 1 चांदी का सिक्का , 1 मोती जड़ी चांदी की अंगूठी भी मिली।

अभी तक में ऐसा पहली बार हुआ कि दानपात्र से सोने की सिक्के मिले हो। 12 सदस्यों ने की दानपात्र की राशी गिनी। दान पेटी से 1 लाख 70 हजार 413 रुपए के नोट और 43 हजार 941 रुपए के सिक्के निकले। यशदीप रावत नायब तहसीलदार बिलपांक टपा के निर्देशन में यह कार्य हुआ। पिछली बार नोटबंदी के बाद 7 दिसंबर, 2016 को मंदिर की दानपेटी खोली गई थी। उस वक्त दानपेटी में से सात लाख रुपए मिले थे।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
