रतलाम,22जनवरी(खबरबाबा.काम)। ईमेल के माध्यम से लाटरी खुलने का मैसेज देकर एक किसान को ठगने का मामला सामने आया है। किसान ने भी बिना जांच पड़ताल के आरोपियों के कहने पर करीब 6 लाख रूपये आरोपियों के अलग-अलग खातों में जमा कर दिए और ठगी का शिकार हो गया।
यह घटना स्टेशन रोड़ थाने के ग्राम बाजनखेड़ा के किसान तुलसीराम पिता भेरूलाल के साथ घटित हुई। किसान ने मामले शिकायत पुलिस को की, जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण भी दर्ज कर लिया है। शिकायत के अनुसार 26 जून को फरियादी के मोबाइल पर मैसेज आया कि आपको लाटरी में चुना गया है और लाटरी की राशि 3.60 करोड़ रूपये की है । लाटरी में लेपटाप, आईफोन आदि भी दिए जाएंगे। ठग लोगो ने किसान को लाटरी देने के लिए विभिन्न टेक्स की जानकारी देते हुए करीब 10 से 12 बार अलग-अलग खातों में राशि डलवा ली। जब उसे इनाम की राशि और उपहार नही मिले तो उसने जिन मोबाइल नंबर से मैसेज आया था उसपर बात की तो उक्त मोबाइल नंबर उसे बंद मिले। उसके बाद किसान को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ,लेकिन तब तक वह लगभग 6 लाख की राशि ठगों के खातों में जमा करा चुका था। पूरी तरह से ठगाने के बाद किसान स्टेशन रोड़ थाने पहुंचा और पुलिस की सहायता मांगी। थाने के एसआई विजय सागरिया ने बताया कि किसान जून माह से सितंबर माह तक 5 लाख 82 हजार 900 रूपये की राशि ठगो को विभिन्न खातों में डाल चुका था। पुलिस ने इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात ठगो के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Trending
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
