रतलाम,17फरवरी(खबरबाबा.काम)। ट्रक कटिंग एवं वाहन चोरी की वारदातो पर कार्रवाई करते हुए एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने बीती रात कंजर डेरों में छापामार कार्यवाही करते हुए दर्जनभर से अधिक कंजरो को उठा लिया। इस दौरान करीब 2 घंटो तक डेरों में सर्चिंग भी हुई तो अफरा तफरी का अलाम बना रहा।

एसपी गौरव तिवारी ने जहां कंजर समाज में सुधार को लेकर पहल की है तो वहीं दूसरी ओर अभी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल कंजर समाज के लोगों पर कार्रवाई सभी पीछे नहीं हट रहे हैं । कंजरों द्वारा कभी ट्रक कटिंग की रिपोर्ट थाने तक आ रही है तो लगभग हर दिन वाहन चोरी की वारदात भी हो रही है। ऐसे में आम लोगो के साथ-साथ पुलिस भी लगभग परेशान हो गई। यही वजह है कि एसपी गौरव तिवारी ने विशेष रणनीति बनाई और बीती रात जावरा-उज्जेन टू लेन से लगे गांव उकेडिया व राजाखेडी के कंजर डेरों में भारी पुलिस बल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीएसपी अगम जैन, एसडीओपी पीआर माने व एक अन्य एसडीओपी के अलावा जावरा शहर, औद्योगिक क्षेत्र,रिंगनोद और अन्य थानो के थाना प्रभारी व 100 से अधिक पुलिस अमले ने कंजर डेरो में पहुंचते हुए रात में सर्चिंग ओर धरपकड अभियान चलाया। सूत्रो के मुताबिक पुलिस रात में लगभग 2 बजे कंजर डेरों में घुसी और 4 बजे तक सर्चिंग ओर धरपकड़ अभियान चलता रहा। इस दौरान दर्जनभर से अधिक चोरी लूट के संदिग्धों को उठाकर लाया गया। बताया गया है कि पुलिस उठाकर लाए गए संदिग्ध बदमाशो से पूछताछ करेगी और कडी नकेल कसने की कार्यवाही भी करेगी। इस संबंध में दोपहर तक पुलिस खुलकर जानकारी देगी। पुलिस द्वारा दबिश के दौरान चोरी के वाहन और अवैध शराब सहित अन्य सामान बरामद करने की जानकारी सामने आ रही है।


Trending
- रतलाम: करणीसेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पर एक और FIR, बांछड़ा समाज की शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज
- रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर,अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं…अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र
- रतलाम: नामली में सनसनीखेज वारदात-चचेरी बहनों को बहला-फुसलाकर फैक्ट्री में बंद किया, तीन युवकों ने किया दुष्कर्म,एक पीड़िता नाबालिग,प्रकरण दर्ज
- रतलाम पुलिस की साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई,16 ई-एफआईआर दर्ज, 19.58 लाख रुपए रिफंड कराए,18 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बस ट्रक में घुसी, 3 से 4 यात्री घायल,ओवरटेक बना हादसे की वजह… फोरलेन की एक साइड लगा जाम
- रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 का आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ,14 टीमें में ले रही भाग,पेवेलियन में 1500 खेल प्रेमियों के बैठने की व्यवस्था
- रतलाम: गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी-जानिए मौसम से लेकर बोवनी, बाजार, बुवाई, बीमारी, प्राकृतिक आपदा और राजनीति पर क्या दिए संकेत
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई: बस स्टैंड पर 7 हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार
