रतलाम-जावरा,21फरवरी(खबरबाबा.काम)। बीती रात कांग्रेस नेता फजलेहक पठान का एक सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया। खेत से घर आते समय रपट पर उनकी बाईक असंतुलित हो गई और वे नाले में गिर पड़े थे।
मिली जानकारी अनुसार करीब 53 वर्षीय कांग्रेस नेता फजलेहक पठान अपने खेत से रात में भारत कालोनी स्थित निवास की और जा रहे थे। रात्रि करीब 1.30 बजे के लगभग जब वे घर से करीब 200 मीटर दूरी पर रपट रोड़ होकर गुजर रहे थे तभी उनकी बाईक असंतुलित हो गई और वे नाले में जा गिरे। नाले में कुछ पानी और मलबा होने से वे उसमें धस गए और संभवत: उन्हे सिर में चोट भी आई इसलिए मौके पर ही उन्होने दम तोड़ दिया। घटना के कुछ समय बाद उधर से गुजरते किसी राहगीर ने बाईक देखी तो डायल 100 को सूचना दी। और सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद वहां सर्चिंग की गई तब जाकर पठान मिले। उन्हे शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। आज सुबह उनका पोस्टमार्टम हुआ और आज रात्रि में बेटी के मस्कट से लोट आने के बाद उन्हे दफनाया जाएगा। बेटा भी भोपाल से लोट आया है। पुलिस ने बताया हादसे को लेकर जांच भी की जा रही है।
Trending
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
