रतलाम,1फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के जावरा नगर के कुंदन कुटीर बालिका गृह में चल रहे घिनौने कृत्य के उजागर होने के बाद मामले के चारो आरोपियों को शुकवार को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जिला बाल कल्याण समिति चेयरमेन रचना भारतीय को रतलाम जेल भेजा गया, जबकि शेष तीनों आरोपियों को जावरा जेल भेजा गया। इधर इस मामले के खुलासे के बाद शासन ने रचना भारती को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया है ।
ज्ञातव्य है कि जावरा के पिपलौदा रोड़ पर संचालित होने वाले कुंदन कुटीर बालिका गृह से 24 जनवरी को पांच बालिकाओं के भागने के बाद कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर बालिका गृह की गतिविधियों की जांच शुरू हुई थी । मजिस्ट्रीयल जांच रिपोर्ट मैं यहां रहने वाली बालिकाओं से यौन शोषण एवं मारपीट के तथ्य सामने आने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर बालिका गृह से जुड़े चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था ,जिसमें बालिका गृह की पूर्व संचालिका एवं वर्तमान में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ रचना भारती और उसके पति के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज हुआ है। इधर पुलिस ने अपनी जांच और कार्रवाई आगे बढ़ाई। सबसे पहले समिति अध्यक्ष संदेश जैन और सचिव दिलीप बरैया को लेकर पुलिस आश्रयस्थल पहुंची और यहां नायब तहसीलदार तथा इस प्रकरण के फरियादी सीएल टांक की मौजुदगी में आश्रय गृह कार्यालय से दस्तावेज जब्त किए। इस दौरान समिति के दोनो पदाधिकारियों एवं आरोपियों से दस्तावेजों और यहां होने वाली गतिविधियों को लेकर पुछताछ भी की गई। इसके बाद उक्त दोनो आरोपियों व महिला आरोपी रचना भारतीय तथा उनके पति ओमप्रकाश भारतीय सभी चारो का मेडिकल करवाया गया। तत्पश्चात न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने यहां से आरोपी रचना भारतीय को रतलाम जेल भेजने तथा शेष तीनो आरोपियों को जावरा जेल भेजने का आदेश दिया। 12 फरवरी तक यह सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में ही रहेेंगे।
कलेक्टर के प्रस्ताव पर पद से हटाया
इस मामले खुलासे के बाद कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पद से रचना भारती को हटाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था ,जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए शासन ने रचना भारती को बाल कल्याण समिति के चेयरमैन पद से हटा दिया है।
Trending
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
