रतलाम(खबरबाबा.काम)। जिले के ताल थाना अंतर्गत मंदसौर जिले के शामगढ के किराना व्यापारी व उनके तीन साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने पकड लिया और काफी हद तक राशि भी बरामद कर ली। आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
ताल थाना प्रभारी दीपक मंडलोई के मुताबिक शनिवार शाम व्यापारी पवन सिंह पिता करणसिंह चौहान ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और बताया था कि किस तरह उनके व साथियों के साथ लूट की वारदात हुई। इस दौरान 9 लाख 90 हजार रूपये लूट लिए गए। पुलिस ने व्यापारी से जानकारी लेते हुए जांच शुरू की और पंथ पिपलौदा से अनिल पिता राजलिया कंजर को हिरासत में लिया। उसने पूछताछ में वारदात को कबूला और 8 लाख 48 हजार 600 रूपये बरामद किए गए। बाकी राशि के लिए पूछताछ की जा रही है। आज कोर्ट में आरोपियों को पेश किया जा रहा है। आरोपियों को पकडने में टीआई मण्डलोई के साथ एसआई आरसी खडिया, एसआर अहिरवार, एसआई पीएस राणावत, एसआर जगताप, आरक्षक भगतसिंह, राकेश मोरी की सक्रिय भूमिका रही।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
