नोएडा, 7फरवरी। नोएडा के मेट्रो अस्पताल में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई. ये अस्पताल नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित है. आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है. अस्पताल के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है . बताया जा रहा है कि दो दर्जन से अधिक मरीज अस्पताल में फंसे हैं. आग किस वजह से लगी है कि अभी इसका पता नहीं लग पाया है.
अस्पताल में लगी आग इतनी भीषण है कि लोग खिड़कियों के कांच तोड़कर रस्सी बाहर लटकाकर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं. अस्पताल में करीब 20 से अधिक लोग फंसे हुए हैं, जिनमें इमरजेंसी और आईसीयू में भर्ती मरीज भी शामिल हैं.
नोएडा के फायर ऑफिसर का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है, फंसे हुए सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. उन्होंने कहा कि अब सिर्फ अस्पताल में धुआं भरा हुआ है. उनका दावा है कि करीब 3 दर्जन लोगों को निकाला गया है, हालांकि अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है.
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
