रतलाम,5फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को बस में चल रही सवारी को पीछे से आ रहे एक ट्राले ने टक्कर मार दी। जिसमें 1 वर्षीय बालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में बस का क्लीनर भी शामिल है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार घटना बिलपांक क्षेत्र के सुजलाना फंटा की है ।जहां ग्राम सूजापुर निवासी सुनीता पति दीपक 25 वर्ष अपने 1 वर्षीय बेटे शिवम और ननंद संतोष के साथ बस के इंतजार में खड़ी थी ।जैसे ही बस आकर रुकी और तीनों सवारी बस में चढ़ने लगी तभी पीछे से आ रहे एक ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर में बस का क्लीनर आनंद पिता सुरेश 20 वर्ष भी घायल हुआ है ।घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
Trending
- रतलाम : विधायक कार्यालय और मकान में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद,4 और आरोपियों की तलाश
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
