रतलाम,17फरवरी(खबरबाबा.काम)। दुृबई में कंपनी में काम दिलाने के बहाने एक युवक ने करीब 14 लोगो से हजारों रूपये ले लिए, लेकिन उनमें से चार लोग जब दुबई पहुंचे तो उन्होने अपने आपको ठगा महसूस किया। पुलिस ने धोखाधडी का मामला दर्ज कर लिया है।
माणक चौक थाना पुलिस के मुताबिक मोमिनपुरा निवासी मो.अली पिता नबीनूर अंसारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की दिनदयाल नगर निवासी अमजद ने दुबई में काम दिलाने के बहाने विजीट वीजा बनवाया और वहां भिजवा दिया, लेकिन वहां पर कोई भी कंपनी का व्यक्ति नही आया और ना ही काम मिला। इस वजह उन्हे बेरंग लोटना पड़ा। दुबई में फरियादी के अलावा रतलाम का नासीर हुसैन, उज्जैन का मो.शहजाद तथा मो.सलीम गए थे। वापस लोटने पर मो.अली ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस सूत्रो के मुताबिक फरियादी के अलावा 13 अन्य लोगो ने भी आरोपी के खिलाफ धोखाधडी की शिकायत की है और आरोपी ने इन लोगो से 4 लाख 36 हजार रूपये ऐंठ लिए।
लाटरी का झांसा दिया और ठग ली हजारो की नगदी
रतलाम। नया गांव में रहने वाली एक नाबालिग लाटरी के झांसे में आ गई और वह हजारों की राशि कथित लोगो के खाते में डालकर ठगी का शिकार हुई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
औद्योगिक थाना पुलिस के मुताबिक नयागांव में रहने वाली एक नाबालिग के मोबाईल पर आरोपी मोबाईल धारक द्वारा यह संदेश दिया कि उनके मोबाइल नंबर को एक लाटरी में चुना गया है और 25 लाख रूपये उनके खाते में डालना है इसके एवज में 12 हजार रूपये डालने होंगे। नाबालिग लालच में आगई और उसने अपने माता पिता को बताए बिना ही आरोपियों द्वारा दिए गए अकाउंट में रूपये डाल दिए। उसके बाद भी जब लाटरी के पैसे नही मिले तो उन्होने पुन: बताया कि लाटरी की राशि कन्वर्ट करनी है इसलिए 25 हजार और डाले। ऐसे करके युवती ने 37 हजार 200 रूपये डाले .उसके बावजूद भी उसे राशि नही मिली तो उसने औद्योगिक थाने में जाकर मोबाइल धारको के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज करवाया।
————
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
