रतलाम,16फरवरी(खबरबाबा.काम)। गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों को विभिन्न संस्थाओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला लगातार जारी है । श्रद्धांजलि सभाओं में इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा के साथ लोगों का आक्रोश सामने आ रहा है।आज रतलाम प्रेस क्लब भवन पर शहर के पत्रकारों ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
रतलाम प्रेस क्लब के तत्वाधान में गुरुवार दोपहर 2 बजे रतलाम प्रेस क्लब के सदस्यों, विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों,प्रेस फोटोग्राफरों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अमर जवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये । पुष्प अर्पण के पश्चात श्रद्धांजलि सभा मे पत्रकार साथियों ने अपने शब्दों के माध्यम से आतंकवादी हमले को कायराना हरकत बताते हुए इस घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए सरकार से सख्त कदम उठाने और पड़ोसी मुल्क को सबक सिखाने की मांग की है । इस अवसर पर शहीदों के परिजनों की सहायता हेतु राशि एकत्रित करने का भी निर्णय लिया गया । अंत मे दो मिनिट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।



Trending
- रतलाम: मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की एक और कार्रवाई-स्विफ्ट कार से 200 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
